फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राॅडगेज के लिए किया निर्णायक जंग का एलान

Sun, 14 Sep 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। मैलानी-नानापारा ब्रॉडगेज की मांग को लेकर गांधी इंटर कॉलेज में ग्रामीणों की महापंचायत हुई। इसमें ब्रॉडगेज लाइन की मांग पूरी न होने तक निर्णायक जंग का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


महापंचायत की शुरुआत नया सवेरा गांजर विकास संगठन बेलरायां ने पंडाल में तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारे से की। इस दौरान समाजसेवी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सन 2008 में पानी की बाढ़ में रेल ट्रैक जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में रेल मंत्रालय ने ट्रेनों के संचालन में रुचि लेना बंद कर दिया। इस पर व्यापारियों ने रेल प्रबंधक कार्यालय से बंद ट्रेनों की जानकारी कर रेलमंत्री को पत्र भेजा। इसके बाद रेल प्रशासन ने रूट में ट्रेनों के संचालन में खानापूर्ति की।
व्यापारियों ने उच्च न्यायालय की शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई। सन 2016 में रेल प्रशासन ने मैलानी-नानापारा के बजाए नानपारा-रूपईडिहा रेल लाइन का आमान परिवर्तन किया। व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से ब्रॉडगेज लाइन की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सिंगाही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन उत्तम मिश्र ने कहा कि ट्रेनों के संचालन से नागरिकों को राहत थी। ट्रेने बंद होने नागरिकों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने ब्रॉडगेज लाइन के लिए सहयोग करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक शर्मा, रमाशंकर पांडे, ध्रुव वर्मा, तुषार लाहिड़ी, दिनेश वर्मा, राकेश वर्मा, प्यारेलाल, करवारी लाल गणेश, धर्मेंद्र कुमार, आंनद अग्रवाल और अनिल महावर सहित हजारों लोग मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें