फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हस्तशिल्प मेले में कला, संस्कृति व प्रतिभा का दिखा संगम

Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोटरी शरद हस्त शिल्प मेला में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के एक निजी स्कूल परिसर में रविवार रोटरी शरद हस्त शिल्प मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण की धूम रही। मुख्य अतिथि डॉ. सत्यव्रत निगम ने झंडा फहराया एवं राष्ट्रगान के साथ मेला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेले में बच्चों और युवाओं की प्रतिभा देखते ही बनी। मुख्य आकर्षणों में स्कूल के बच्चों ने स्वागत नृत्य, ताइक्वांडो प्रदर्शन, मोटिवेशनल कॉयर और राजस्थानी नृत्य किया। नेल आर्ट, फेस आर्ट, फायरलेस कुकिंग, रंगोली, सामान्य ज्ञान और ''''''''बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट'''''''' जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया। दोपहर में हेल्दी बेबी शो और शाम को फैशन शो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शैवी पुरी ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट'''''''' और फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान व सोलो डांस में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सदर विधायक योगेश वर्मा भी फैशन शो के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. अजय आगा, गोपाल अग्रवाल, एके सिंह, विजय सचदेव, अनस, अमर तोलानी, हर्षा तोलानी, प्रमिला शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें