घटनास्थल पर भीड़। स्रोत : ग्रामीण
अमीरनगर। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और साथ जा रही दूसरी महिला घायल हो गई। तीनों रिश्तेदारी में शामिल होने पूरनपुर जा रहे थे।
रसूलपुर निवासी इकरार अपनी पत्नी पिंकी और अमीरनगर निवासी शमशाद की पत्नी साहिब के साथ ऑटो से पूरनपुर जा रहे थे। रसूलपुर ईदगाह के पास ऑटो चालक ने सवारियां बैठाने के लिए वाहन रोका। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई कार से ऑटो में टक्कर लग गई। हादसे में पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। इकरार और साहिब घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर भीड़। स्रोत : ग्रामीण