फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के कैलाली में बम मिलने से हड़कंप, टीम ने किया निष्क्रिय

Mon, 08 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कैलाली जिले की कैलारी गांव में नाली खोदते समय मिला बम। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की कैलारी गांव पालिका के वार्ड दो में नाली खोदते समय बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नेपाली सेना की बम डिस्पोजल टीम ने बम को निष्क्रिय किया। इससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के अनुसार जिले के कैलारी गांव पालिका के वार्ड दो के स्थानीय निवासी को नाली खोदने के दौरान वहां जमीन से बोरे में लिपटी शंकास्पद बम नुमा वस्तु दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नेपाली सेना को सूचित किया। इस पर सेना के देवीदल गण वाहिनी से एक बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया। इसके बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें