फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तोरई की झाड़ में दिखा 15 फुट लंबा अजगर

विज्ञापन
अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए रेस्क्यू करती वनविभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
निघासन। दक्षिण निघासन लुधौरी वन रेंज क्षेत्र के ओरीपुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे लगी तोरई की झाड़ में करीब 15 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। अचानक अजगर को देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर गजेंद्र सिंह के निर्देशन में वनकर्मी अक्षय, राजेंद्र वर्मा समेत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे दक्षिण निघासन लुधौरी वन रेंज के ब्लॉक वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोग लंबे समय तक इस नजारे को देखते रहे और मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें