फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल तैनाती स्थल भेजे जाएंगे संबद्धता वाले कर्मचारी

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक प्रशासन ने भेजा सीएमओ को पत्र
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग में अब संबद्ध कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थल पर भेजे जाएंगे। 30 अक्तूबर के बाद ऐसे कर्मचारियों का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने इस आशय के निर्देश सीएमओ और सीएमएस को भेजे हैं।
विज्ञापन

निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अविनाश गौड़ ने जिले के सीएमएस और सीएमओ को पत्र भेजकर कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ को भेजे पत्र में निदेशक प्रशासन ने बताया है कि उनके अधीन यदि कोई कर्मचारी संबद्ध किया गया है तो उसे तत्काल मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त कर दें और किसी भी कर्मचारी का वेतन 30 अक्तूबर के बाद संबद्धता समाप्त न होने की दशा में कतई आहरित न किया जाए। निदेशक प्रशासन ने बताया है कि निर्देशों का प्रत्येक दशा में अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि इस पत्र प्राप्ति के बाद भी किसी कर्मचारी की संबद्धता बनाए रखी जाती है तो उसकी सूची कारण सहित तीन दिन के अंदर प्रेषित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में उनके संज्ञान में लाए बिना यदि कोई संबद्धता की जाती है तो सीएमओ और सीएमएस के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें