कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
लखीमपुर खीरी। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय ने भगवान दीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में स्तनपान जागरूकता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यहां क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के प्रभारी अधिकारी राजेश बरनवाल ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के अंदर मां को केवल अपना ही दूध नवजात शिशु को पिलाना चाहिए, क्योंकि जन्म के बाद शिशु 30 से 60 मिनट तक अत्यधिक सक्रिय रहता है। इस समय उसकी दूध चूसने की शक्ति भी ज्यादा हो जाती है। इस समय मां के स्तन से जो पीला दूध निकलता है, इसे कोस्ट्रैम कहते हैं। यह शिशु का प्राथमिक टीकाकरण का कार्य करता है। यह शिशु में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। यदि सभी माताएं शिशु जन्म के बाद पहले घंटे में ही स्तनपान कराना शुरू कर दें तो विश्व में होने वाली 40 लाख मौतों में से 10 लाख को बचाया जा सकता है। यहां आर्य संस्कृति के पदाधिकारी आर्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरकार ने अब डिब्बा बंद दूध पाउडर के विज्ञापन छपने पर रोक लगा दी है, साथ ही डिब्बा बंद दूध पर यह लिखना अनिवार्य कर दिया है कि बच्चे के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। इसमें सगूफी खातून, प्रगति वर्मा, सिमरन गुप्ता, अंजलीराज, नैंसी पाठक, निशा वर्मा, स्वाती, अंजली, चांदनी दीक्षित व अर्चना ने सही जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मिथिलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
0000000000000000
इनरव्हील क्लब ने जागरूक किया
लखीमपुर खीरी। इनरव्हील क्लब सेंट्रल ने स्तनपान सप्ताह मनाते हुए जिला महिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मयूरी नागर, रतनजीत छाबड़ा, तनुजा गुप्ता, अनुश्री, रोली गुप्ता, रश्मि मुकेश, रेखा शुक्ला आदि सदस्य मौजूद रहीं।
2.
आशा और एएनएम को दीं जानकारियां
मझगईं। विश्व स्तनपान दिवस के तहत मनाए जा रहे स्तनपान सप्ताह और दस्त नियंत्रण पखवाड़े के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा और एएनएम को तमाम जानकारियां दी गईं।
ब्लाक कोआर्डिनेटर नेहा मिश्रा ने डायरिया से बचने समेत जिंक और ओआरएस के बारे में बताया। स्तनपान दिवस के तहत स्तनपान के महत्व पर चर्चा की गई। ब्लाक कोआर्डिनेटर ने बताया कि आशा और एएनएम ओआरएस, जिंक, आयरन और क्लोरिन की दवाएं नि:शुल्क वितरित कर रहीं हैं। इसमें संगनि, बिंद्रावती, फार्मासिस्ट जितेंद्र पटेल, ओमप्रकाश, दिनेश आदि शामिल रहे।