फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे बालक और युवती के शव बरामद

Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नहर में डूबीं दो बहनों में एक का शव मिला
विज्ञापन

धौरहरा। क्षेत्र के गांव महादेव में बंधे पर शुक्रवार की शाम लगी साप्ताहिक बाजार में साइकिल से गया एक 12 वर्षीय बालक लौटते समय शारदा नहर में गिर गया, परिवारीजनों और गांव के लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की दोपहर बालक का शव बरामद कर लिया गया। वहीं बैलों के बिदकने से डनलप से गिरीं क्षेत्र के गांव परसंगीपुरवा की दो चचेरी बहनों में एक का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

महादेव गांव निवासी जगतराम का 12 वर्षीय पुत्र धीरज शुक्रवार की शाम साइकिल से गांव के बंधे पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार गया था, बताते हैं वहां से सामान खरीदकर वह लौट रहा था कि तभी वह बंधे से फिसलकर साइकिल सहित शारदा नहर में गिर गया। शनिवार की दोपहर उसका शव नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, क्षेत्र के गांव परसंगीपुरवा निवासी सगे भाइयों श्रीधर और पुरुषोत्तम की पुत्रियों सावित्री और रामश्री धान की रोपाई कर डलनप से शारदा नाला पार कर लौट रहीं थीं, तभी बैलों के बिदकने से दोनों शारदा नदी से निकले एक नाले में डूब गईं। पीएसी और गांव वालों की तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार की देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया था, बताया जाता है कि शनिवार की सुबह तलाश के दौरान सावित्री का शव नाले से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें