फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सम्मान से मिलती है और बेहतर करने की प्रेरणा’

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ पब्लिक स्कूल में बोले सीडीओ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सीडीओ नितीश कुमार ने कहा कि जो बच्चे मेहनत करके अच्छा परिणाम लाते हैं उन्हें सम्मानित करने से उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। वह लखनऊ पब्लिक स्कूल के आईएसई और आईसीएसई में बेहतर परीक्षा परिणाम पाने वाले बच्चों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। समारोह में डीपीआरओ योगेंद्र कटियार विशिष्ट अतिथि रहे।
सीडीओ ने कहा कि विद्यालयों की ओर से सम्मान समारोह जैसे आयोजनों से न केवल बेहतर परिणाम लाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है बल्कि अन्य बच्चों में भी बेहतर करने की प्रेरणा जागृत होती है। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करके देश और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

इस मौके पर लखनऊ पब्लिक स्कूल की लखीमपुर शाखा में आईएसई और आईएसआई में उच्चतम परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले कक्षा 12 के अमन, पूजा, गुंजन, गौरव, सुधांशु, आकाश, शिवांश, गुरपेज, उदय, गुरुवचन, गुरुदत्त, मानसी और शादान आमिर को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने बच्चों को कड़ी मेहनत कर इससे बेहतर परिणाम लाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत से विद्यालय और शहर का नाम रोशन होता है। समारोह में उपप्रधानाचार्य विजय सचदेवा, सबा अंबर, प्रदीप रस्तोगी, विवेक पुरी, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें