बिजली और आपूर्ति विभाग के अफसर नदारद
विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ का बजट पास
बांकेगंज। क्षेत्र पंचायत प्रमुख इफ्तिखार खां उर्फ गुड्डू बाबू की अध्यक्षता में विकास खंड मुख्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सदन में मौजूद सदस्यों ने बिजली और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के न होने पर जमकर हंगामा किया। बैठक में विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। संचालन बीडीओ भूषण कुमार ने किया।
ब्लाक बांकेगंज विकास खंड मुख्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें खड़ंजा, सोलर लाइट, पुलिया निर्माण कार्य आदि शामिल हैं, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अनुमोदन किया। इस बीच सदस्यों ने सदन में बिजली और आपूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याएं उठाईं। जहां विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी के चलते सदस्यों ने नाराज होकर जमकर हंगामा किया। बीडीओ भूषण कुमार ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन देकर सदस्यों को शांत किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख इफ्तिखार खां, बीडीओ भूषण कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित पाठक, एडीओ पंचायत गोर्वधन प्रसाद राणा, ललिता वाजपेयी, डॉ. रविकांत वर्मा, डॉ. यूसुफ अली, हरिपाल तिवारी, सीडीपीओ सुधा मौर्या, जेई वीके सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, ग्राम प्रधान जाबिर अली, विजय पाल, राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य हरि किशोर, बीडीसी वेद प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग मोजूद रहे।