फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन और वकीलों की नहीं थमी रार

Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने शुरू किया एक घंटे का प्रतिदिन धरना
एसडीएम के तबादले की मांग
पलियाकलां। तहसील में पेयजल को लेकर वकीलों और तहसील प्रशासन में हुई रार बढ़ती जा रही है। वकीलों ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। वकीलों का कहना है कि जब तक एसडीएम का तबादला नहीं हो जाता तब तक प्रतिदिन एक घंटे धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को पीने के पानी की किल्लत को लेकर पलिया बार एसोसिएशन ओझा गुट ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर धरना दिया था। इस दौरान उनकी एसडीएम से खूब तू तू मैं-मैं भी हुई थी। आरोप है कि एसडीएम ने मामले को निपटाने की बजाय बढ़ाने वाली बातें कहीं जब कि वकीलों की मांग जायज थीं। बुधवार को वकीलों ने बैठक की और निर्णय लिया कि वह प्रतिदिन एक घंटे धरना देकर एसडीएम के तबादले की मांग करेंगे और तबादला होने के बाद ही इसे समाप्त करेंगे। इस निर्णय के तहत उन्होंने एक घंटे धरना दिया। जिसे सुरेश ओझा, रामप्रकाश पाल, अमित महाजन, सुनील शुक्ला, जय प्रकाश त्रिपाठी, रमाशंकर पांडे, ऐनुफ बेग, रमेश चंद्रा, जगदीश चंद सोनी, विजय शर्मा, रवींद्र शर्मा, बृजेश गुप्ता, अशर्फीलाल, राजीव शुक्ला, रामलखन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, आरएल सिंह आदि वकीलों ने संबोधित किया। वकीलों ने तमाम आरोप लगाते हुए एसडीएम के तबादले की मांग की। उन्होंने कहा कि तबादला नहीं हुआ तो आंदोलन को और वृह्द करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें