जगह-जगह हुए भंडारे और शर्बत वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दूसरे बड़े मंगल पर जिले भर के मंदिरों में भक्तिमयी कार्यक्रम हुए। दिन भर मंदिरों में हनुमान जी के भक्तों की भीड़ रही। मंदिरो के बाहर शर्बत वितरण और भंडारे आदि के कार्यक्रम किए गए।
शहर के पास संकट मोचन बीरबाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। यहां शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। विकास भवन के पास हनुमान मंदिर पर भंडारे और शर्बत वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा कोतवाली के पास मनकामेश्वर मंदिर, दु:खहरण नाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर तथा भुइफोरवानाथ मंदिरों पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
शारदानगर स्थिति बालाजी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भक्तिभाव से बालाजी का दर्शन और पूजन किया।
गोला गोकर्णनाथ। यहां सब्जी मंडी और नीलकंठ तीर्थ मैदान स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमान जी का शृंगार, पूजन-अर्चन कर आरती की गई और मिष्ठान का भोग लगाया गया। घंटा, घड़ियाल, शंख, निनाद और हनुमान जी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मिल रोड पर महेंद्र सक्सेना, विनोद सक्सेना, राजू, वैभव, कृष्ण मिश्रा आदि ने शरबत और बूंदी वितरण का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शरबत और बूंदी का प्रसाद बांटा।
बांकेगंज। बड़े मंगल पर व्यापारियों ने बालाजी मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ मेन चौराहे पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। उधर कस्बे के रेलवे स्टेशन पर व्यापारी महावीर प्रसाद, गोविंद राम, किशोरी लाल गोयल, नेतराम गोयल, विनोद गोयल आदि ने ट्रेन यात्रियों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर टेनी पेंटर, अक्षत टंडन, अशोक कुमार, प्रेम सिंह, अनिल टंडन, विनोद सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, सुशील भार्गव, विवेक सिंह, आलोक यादव, लालाराम, राजू, हर्ष गुप्ता, उमंग गुप्ता, प्रिया शर्मा, अर्जुन गोयल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
धौरहरा। यहां हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाया। भंडारा और शर्बत वितरण का भी आयोजन किया गया। धौरहरा के नागेश्वर मंदिर समिति ने बाइपास हलवाई मंदिर तथा कफारा में राहगीराें को शर्बत पिलाया।
निघासन। बडे़ मंगल के उपलक्ष्य में गायत्री मंदिर के पास गायत्री स्कूल के प्रबंधक वीके सिंह ने तथा दुर्गा मंदिर, तहसील तथा छेदालाल धर्मशाला के पास पवन अग्रवाल, उमेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, गोपाल जायसवाल आदि ने राहगीरों को शर्बत पिलाया।
महेवागंज खीरी। बड़े मंगल पर भक्तों ने मंदिरों में बजरंग बली का भोग लगाया। शारदानगर, ओयल, गुलरीपुरवा, बीर बाबा समेत विभिन्न मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही लाइन लग गई। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया और मत्था टेका। इसके बाद कई जगह भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया और लोगों को शर्बत पिलाया। महेवागंज कस्बे में पंकज गुप्ता, मोनू रस्तोगी, महबूब अली, सुरेश, ज्योति प्रकाश, बबलू, इदरीश आदि ने लोगों को शर्बत पिलाया।
मितौली/ खीरी। कस्बे में दूसरे बड़े मंगल पर विभिन्न जगहों पर प्रसाद वितरण हुआ। सत्यम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संतकुमार और उनके सहयोगियों ने शर्बत और प्रसाद बांटा। इस अवसर पर सुमेष वर्मा, प्रदीप गुप्ता, विजय गुप्ता, रामचद्र, अखिलेश कुमार मिश्रा, राजू, टिल्लू, अभिषेक दीक्षित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
खीरी टाउन। बड़े मंगल के अवसर पर पक्का तालाब स्थित मंदिर में श्री रामलीला धनुष यज्ञ समिति के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन किया गया।
पलियाकलां। रोटरी क्लब पलिया सहित कई संस्थाओं एवं व्यापारियों ने यात्रियों को शहर के विभिन्न स्थानों पर शर्बत पिलाया। शहर के मेला गेट पर रोटेरियन विजय महेंद्रा, तेजपाल सिंह बिल्लू, सुहावनी शुक्ला, अमित महाजन, रमेश गुप्ता, मेहरचंद्र अरोड़ा, राम जी महेंद्रा, आदि ने यात्रियों को रोक कर शीतल शर्बत पिलाया। इसके अलावा माल गोदाम रोड, पुराना बस अड्डा, पीपल चौराहा, भीरा रोड पर भी अनेक दुकानदारों ने शर्बत के प्याऊ लगाकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। उधर भीरा, मझर्गइं, संपूर्णानगर, नौगवां में भी शर्बत पिलाया गया।
बिजुआ। नगर के सुंदर ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी के पास भक्तों ने हनुमान जी का गुणगान करते हुए शर्बत वितरण किया। इस मौके पर आदित्य मिश्रा, आलोक मिश्रा मानिक, अनुज गुप्ता, कपिल शर्मा, आशीष तिवारी, अभिषेक वाजपेयी, अमन वर्मा, बल्लू साहू, विक्की वाजपेयी, हरिओम, राजू, डालचंद्र, बादल और बबलू वाजपेयी समेत कई भक्त मौजूद रहे। वहीं भीरा में भी हनुमान भक्तों ने शर्बत वितरण किया।