भूपतिपुर। थाना क्षेत्र नीमगांव में गेहूं की गहाई करते समय एक महिला की थ्रेशर में फंसकर मौत हो गई है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के ग्राम मालीपुर निवासी संजय की 28 वर्षीय पत्नी मीरा देवी शनिवार की रात खेत में गेहूं की फसल की गहाई करवा रही थी। अचानक वह थ्रेशर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।