मोड़ते समय कंटेनर फंसा, लोगों को दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की रात लखीमपुर रोड पर कंटेनर मोड़ते समय सड़क पर ही फंस गया। जिससे तीन घंटे जाम लगा रहा। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पीलीभीत-बस्ती (असम मार्ग) पर शनिवार की रात नौ बजे कंटेनर ने लखीमपुर रोड पर जंगल में अपना सामान दूसरे कंटेनर में लदवा दिया और चालक ने सड़क पर ही उसे मोड़ने का प्रयास किया। कंटेनर की लंबाई अधिक होने से वह मोड़ते वक्त फंस गया, इससे काफी दूर तक जाम लग गया।
रात में जंगल में कंटेनर फंसे होने से लगे जाम में दिल्ली रुपैडिहा जाने वाली बसों के यात्री दहशत में रहे। अन्य दोपहिया और चौपहिया वाहन स्वामी भी जाम में फंसकर परेशान हुए। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई शंखधर भट्ट ने दलबल के साथ जंगल में पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद रात 12 बजे के बाद जाम खुलवाकर यातायात शुरू करवाया, तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। लंबे वाहनों के अक्सर इस रोड पर फंसने से जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे न केवल यात्री परेशान होते हैं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी दिक्कत होती है।