निघासन। क्षेत्र के एक गांव में शादी के दिन एक वधू अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वधू के भागने की सूचना पर बराती आधे रास्ते से लौट आए।
एक गांव निवासी एक युवक का विवाह इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुआ था। शनिवार की सुबह हिंदू रीति रिवाज के साथ बारात रवाना हुई। इस दौरान किसी ने दूल्हे के मोबाइल पर फोन किया कि आपकी होने वाले बीवी किसी के साथ फरार हो गई है। बेचारा दूल्हा बारात लेकर लौट आया।