चैती मेले का समापन, प्रतिभाएं पुरस्कृत
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेले के समापन समारोह में सांस्कृतिक मंच पर प्रतिभाओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना-ओ मां सरस्वती ओ मां सरस्वती से हुई। अंजली सिंह चौहान ने- ऊं नम: शिवाय, आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं गीत गाया। संतोष भारती ने ओ मेरे दिल के चैन, कुशाग्र श्रीवास्तव ने ऐ मालिक तेरे बंदे हम, योगेश कुमार ने पर्दा है पर्दा, रामनरेश राठौर ने मिलके न होंगे जुदा, नौशाद ने दिल में आग लगाए सावन का महीना गीत गाया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कंधों से मिलते हैं कंधे कदमों से कदम मिलते हैं के गीत पर प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी।
पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर की छात्रा ज्योति वर्मा, निकेश सक्सेना, इरम खान, आदित्य शंखवार, यश गुप्ता, तान्या वाजपेयी, अंशिका गुप्ता ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। रमन गुप्ता और किशोर कश्यप की टीम ने ग्रुप डांस कर तालियां बटोरीं।
वायस ऑफ गोला सीनियर वर्ग में योगेश कुमार को प्रथम, संतोष भारती को द्वितीय, रामनरेश राठौर को तृतीय, दिव्यांश शुक्ला और राजू रस्तोगी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। वायस आफ गोला जूनियर वर्ग में कविता अवस्थी प्रथम, शुभम रस्तोगी द्वितीय, वासु सेठी तृतीय, धर्मगज सिंह और शुभम मित्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नृत्य प्रतियोगिता में आदित्य शंखवार को प्रथम, स्नेहा त्रिपाठी द्वितीय, दिव्या त्रिपाठी तृतीय, निकेश सक्सेना और सत्यम सोनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को प्रथम, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर को द्वितीय और आदर्श जनता शिशु विद्यालय को तृतीय पुरस्कार दिया गया। श्यामचंद्र गिरि को खेल जगत के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया गया। तेजवीर सिंह को बड़े झूले के लिए प्रथम, अकील अहमद चूड़ी भंडार को द्वितीय, राना सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मधुधारा पुस्तक का विमोचन किया गया। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर सीओ मधुवन कुमार सिंह, कोतवाल पीएन तिवारी, अग्निशमन अधिकारी ब्रह्मानंद दुबे, मेला प्रभारी एसएन द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, नानकचंद वर्मा, राजेश गिरि, अंजीव गिरि, पंकज गुप्ता, काशी विश्वनाथ तिवारी, कफील अहमद, वसीम अहमद, रफी अहमद, ओपी भारती आदि मौजूद रहे।