फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ मंडी से बरामद हुआ 1400 लीटर केरोसिन

Fri, 11 Apr 2014 05:32 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम और डीएसओ ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी ने गुड़मंडी में छापा मारकर अवैध रूप से रखा 1400 लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया है। मौके पर 101 खाली ड्रम भी बरामद हुए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिट्टी का तेल किसका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि गुड़मंडी में अवैध रूप से मिट्टी का तेल रखे होने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक विशाल गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक आजाद गुप्ता व धौरहरा के प्रभारी पूर्ति निरीक्षक अनिल वर्मा ने गुड़मंडी में छापा मारकर वहां जगदीश शर्मा के घर के सामने ड्रमों में रखा 1400 लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया। वहां 101 खाली ड्रम रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की टीम ने मिट्टी के तेल की बरामदगी की सूचना डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी को दिया। इस पर एसडीएम प्रमिल कुमार सिंह व डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी संकटादेवी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पूछताछ के बावजूद यह पता नहीं चल सका है कि बरामद मिट्टी का तेल व खाली ड्रम किसके हैं। डीएसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में विधिक सलाह लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें