फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सामाजिक जीवन में आदर्श हैं श्रीराम’

Fri, 11 Apr 2014 05:32 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप ने किया मुख्य मंदिरों में पूजा-अर्चना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर विहिप कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मंदिरों में पूजन-अर्चन किया तथा मठ मंदिरों की रक्षा का संकल्प लिया। यहां भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान विहिप के विभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि सामाजिक जीवन में भगवान श्रीराम आदर्श हैं। लोगों को भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ताओं को सभी हिंदू परिवारों में फैले अंधविश्वास को दूर करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। परिषद के जिलामंत्री बृजेश पांडे ने कहा कि विहिप एक सप्ताह तक पूरे जिले में श्रीराम का जन्मोत्सव मनाएगा तथा घर-घर जाकर हिंदू परिवारों को श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेगा। उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने हिंदू परिवारों से अधिक से अधिक मतदान करने को कहा, जिससे भारत में हिंदू विचारधारा की सरकार बने। कार्यक्रम में सहमंत्री सर्वेश पांडे, प्रेमवती मिश्रा, दुर्गावाहिनी संयोजिका अर्चना वाजपेयी, विवेक दीक्षित, कुलदीप श्रीवास्तव, अनुज तिवारी, नगर संयोजक सुमन शर्मा, रीतू श्रीवास्तव सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें