फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद को गोला सर्किल से जोड़ने की मांग

Mon, 10 Mar 2014 05:32 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानों की बैठक में उठा मुद्दा
ममरी। थाना हैदराबाद में हुई ग्राम प्रधानों की बैठक में हैदराबाद थाना को सीओ सर्किल मोहम्मदी से हटाकर सर्किल गोला में जोड़ने की मांग उठाई गई।
प्रधान पुत्र विकास वर्मा, श्याम बिहारी, गयाप्रसाद, हजरत अली मंसूरी, शराफत अली, सलीम खां, पूर्व प्रधान डोरेलाल आदि का कहना था कि हैदराबाद थाना को मोहम्मदी सर्किल से जोड़ने से जरूरतमंदों को काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। हैदाराबाद थाना गोला तहसील से जुड़ा होने के नाते थाना पुन: सीओ सर्किल गोला में शामिल किया जाना चाहिए। प्रधानों संभ्रांत नागरिकों का कहना था कि इस बावत वह शीघ्र ही लखीमपुर जाकर एसपी से वार्ता करेंगे। मांग पूरी न हुई तो जनांदोलन किया जाएगा। बैठक में तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें