फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला बचाने को व्यापार मंडल ने मोर्चा संभाला

Thu, 27 Feb 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। आधी सदी से अधिक समय से शहर मुख्यालय की पहचान बन चुकी हीरालाल धर्मशाला को बचाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मोर्चा संभाला है। संगठन की ओर से सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए धर्मशाला हटवाने के षड्यंत्र का आरोप लगाया। डीएम ने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए एसडीएम सदर को मामला संदर्भित किया है।
विज्ञापन

हीरालाल धर्मशाला के गिरताऊ और जर्जर होने की रिपोर्ट पर एसडीएम सदर ने पिछले दिनों धर्मशाला प्रबंधन को नोटिस देते हुए धर्मशाला का प्रबंधन मुकम्मल करने का निर्देश दिया था। ओवरब्रिज से धर्मशाला को खतरा बताने के साथ ही इसे हटाने की प्रक्रिया जारी है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरपत जैन ने आरोप लगाया है कि धर्मशाला के नीचे स्थित 22 दुकानेें हटाने और शहर के मुख्य स्थल पर पार्किंग बनाने के लिए षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने हीरालाल धर्मशाला की संचालन व्यवस्था मुकम्मल करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा है। इस दौरान कृष्ण गोपाल शेखर, आनंद प्रकाश, अजय गुप्ता, सुरेंद्र सक्सेना, रामनरेश वर्मा, दीपक गुप्ता, बलराम चौरसिया, धर्मचंद्र जैन, खूबलाल चौरसिया, अंकुर गुप्ता, पूरन सिंह, संजय कुमार तथा मोहम्मद फुरकान सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें