लखीमपुर खीरी। अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास व समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर व ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय में हुए रक्तदान शिविर में जेसीआई सदस्यों व बैंक कर्मियों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीआई अध्यक्ष अमर सिंह ने रक्तदान करके किया। इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष एचजी वेल, आर्येंद्र पाल सिंह, अमित मिश्र, देवेश गुप्ता, अंकुर डोंगरा, अवनीश गुप्ता, अभिजात मिश्र व आरंटियल बैंक आफ कामर्स के वरिष्ठ प्रबंधक श्याम रस्तोगी, सहायक प्रबंधक राम प्रसाद, श्रीप्रकाश, दीपक कुमार, ऋषि गिरि, मुदित कुमार, जितेंद्र प्रसाद, शिवपाल सिंह, शितांशु शुक्ला के अलावा ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राम नाथ, इंद्रजीत सिंह, सुशांत सिंह, रवि वर्मा, एसपी सिंह, महंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।