फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ फिर लौट आई शीतलहर

Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुवार रात को ठंडी हवाओं के साथ हुई तेज बारिश से शीतलहर एक बार फिर लौट आई है। दस दिन बाद मौसम ने एक बार फिर अपने तल्ख तेवर दिखाए हैं। बीती शाम से आसमान में बादल घिर आए और रात होते-होते बारिश शुरू हो गई। सुबह भी कुछ देर बारिश हुई इसके बाद बारिश तो थम गई लेकिन बादल दिन भर छाए रहे। ठंडी हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूट गई। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के दिन से विदा हुई शीतलहर एक बार फिर बारिश के साथ लौट आई है। बृहस्पतिवार को शाम से ही आसमान में बादल घिरने लगे थे। रात नौ बजे तक पूरा आसमान काले बादलों से घिर गया। रात करीब 11 बजे से एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गईं। ठंडी हवाओं का दौर शुक्रवार को दिन भर जारी रही, इससे ठंड बढ़ गई।
जिले के कुछ हिस्सों से ओले गिरने की सूचनाएं भी मिली हैं। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ओले गिरने से खेतों में तैयार खड़ी लाही और सरसों की फसल को क्षति हुई है। बारिश से गेहूं की फसल को तो फायदा हुआ है लेकिन ओलों ने फसल को चौपट कर दिया। शहर में बारिश के चलते कई इलाकों में गंदगी और धूल से सड़कें भर गईं इससे लोगोें को काफी हुई।
विज्ञापन

दिन भर ठंडी हवाएं चलने से लोगों को एक बार फिर भारी भरकम कपड़ों का बोझ उठाना पड़ा। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से एक बार फिर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बाजारों में रोज की अपेक्षा शुक्रवार को भीड़ काफी कम रही। पैक हो चुके हीटर एक बार फिर निकल आए। पूरे एक महीने तक चली भीषण शीतलहर से लोग अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि मौसम ने एक और झटका दे दिया। अब लोगों पर यह शीतलहर भारी पड़ने लगी है। शादी विवाह के मौसम में बारिश तैयारियों और समारोहों पर भारी पड़ रही है। बारिश से कई शादी समारोहों के रंग में भंग पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें