फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल चुनाव: अधिकृत सीमा से ही हो सकेगा आवागमन

Thu, 14 Nov 2013 05:46 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी, चेकिंग
मंहगापुर/पलियाकलां। नेपाल में हो रहे संविधान सभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। आने वालों की सघन चेकिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबिक 16 से 20 नवंबर तक लोगों का अधिकृत सीमा से ही आवागमन हो सकेगा और इधर-उधर से नेपाल जाने व आने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

नेपाल में हो रहे संविधान सभा चुनाव और विरोध को देखते हुए भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी सतर्क हो गई है। चौकसी बढ़ाते हुए उन्होंने हर जाने व आने वालों की चेकिंग शुरू कर दी है। जंगली रास्तों, नदी के किनारे की सीमा पर गश्त की जा रही है तो तस्करी पर भी अंकुश लगाया जा रहा है। एसएसबी जवान रात-दिन गश्त कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही फरमान जारी किया जाएगा कि 16 से 20 नवंबर तक लोग सिर्फ अधिकृत सीमा से आएं और जाएं। अनाधिकृत सीमा से प्रवेश करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। अधिकृत सीमा गौरीफंटा में भी एसएसबी का चेकिंग अभियान जारी है और जवान बसों, भार वाहनो व पैदल यात्रियों की जांच कर रहे हैं। उधर बसही, खजुरिया आदि बार्डरों पर भी एसएसबी चौकन्नी है और नेपाल से आने वाले व जाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें