फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर रासुका लगाने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग

Wed, 13 Nov 2013 05:45 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सौंपा एसपी को ज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद का राजीव गुप्ता हत्याकांड

लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंद्राबाद निवासी राजीव गुप्ता की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में लोगों ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने घटना के मुख्य आरोपी पर रासुका लगाने के साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी मांग की।
रंगदारी की वसूली को लेकर ग्राम सिकंद्राबाद निवासी राजीव गुप्ता को कुछ लोगों ने इतना पीटा था कि उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस घटना के मुख्य आरोपी राजेश उर्फ पेंटर समेत दो लोगों को जेल भेज चुकी है। जबकि नामजद लालता प्रसाद और गुड्डू अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच उन्हें एक ज्ञापन सौपा। जिसमें मामले के शेष बचे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, रंगदारी की धारा बढ़ाए जाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और अभियुक्तों पर रासुका लगाने की मांग की गई। पदाधिकारियों का आरोप था कि पुलिस ने घटना में शामिल गांव के ही एक आरोपी का नाम रिपोर्ट में नहीं लिखा है।
विज्ञापन

इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेशपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सुशील गुप्ता, ग्राम प्रधान सिकंद्राबाद राजेंद्र त्रिवेदी, दिनेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, मोहम्मद रिज़वान खां, अमित गुप्ता समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सिकंद्राबाद। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि राजीव गुप्ता हत्याकांड के नामजद मुख्य अभियुक्त राजेश उर्फ पेंटर को मुखबिर की सूचना पर अमेठी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उसका चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें