फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुड़वारा गांव में तनाव बरकरार

Sat, 17 Aug 2013 05:38 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशुओं की हत्या को लेकर विवाद का मामला
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार नहीं, शिकायतकर्ताओं का काटा गन्ना और पेड़
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा में प्रतिबंधित पशुओं के वध को लेकर हुए विवाद के बाद गांव में उत्पन्न तनाव की स्थिति अभी भी बरकरार है। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोप है कि इसी के चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं के गन्ने की फसल व पेड़ काटने के साथ धान की फसल जानवरों से चरा दी।
भुड़वारा में बीते दिनों स्व. अजहर अली अंसारी की पत्नी आलमुन निशा के घर के सामने प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर कार में मांस भरने से मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव और फायरिंग की थी। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला था। आलमुन निशा की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई, लेकिन नामजदों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे दूसरे पक्ष के लोगों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर सिर्फ शांति भंग में चालान भेज दिया। आरोप है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वालाें ने दूसरे वर्ग के अब्दुल कलाम का एक एकड़ धान, दो बीघा गन्ना व आम, अमरूद के पेड़ काट डाले। इस मामले में अतहर अली अंसारी का दो बीघा गन्ना काटकर फसल बर्बाद कर दी गई। दोनों पीड़ितों की तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि ईद के बाद गांव से पीएसी हटा लेने के कारण ग्रामीण किसी भी अनहोनी की घटना से परेशान हैं।
विज्ञापन

00000
चौराहे पर होगा अनशन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा के लोगों का कहना है कि एक सत्तापक्ष के नेता के इशारे पर कुछ पुलिस वालों की साठगांठ से हो रही प्रतिबंधित पशुओं की हत्या रोकने के लिए गांव के तमाम लोग सदर चौराहे के इंदिरा पार्क में धरना देंगे और बिना लाइसेंस के चल रहे इस व्यवसाय को जब तक रोका नहीं जाएगा तब तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें