गोला गोकर्णनाथ। नगर के सदर चौराहे पर स्थित अशोक स्तंभ पर स्वतंत्रता दिवस की रात रोटरी क्लब के सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाई।
रोटरी क्लब सेंट्रल, रोटरी क्लब छोटी काशी और रोट्रैक्ट क्लब यूथ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय शांति के प्रतीक अशोक स्तंभ के चारो ओर 101 मोमबत्ती जलाकर राष्ट्र के उज्जवल भविष्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम पोलियो उन्मूलन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर रोटरी क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सुमित शाह, उमेश जायसवाल, विनोद गोयल, अनुज श्रीवास्तव, नवीन जोशी, फरीद अहमद, पवन गुप्ता, परवेज सिद्दीकी, रामेंद्र गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।