अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाएं
लखीमपुर खीरी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इसके अलावा एक अन्य विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खाईपुरवा निवासी लक्ष्मन के 30 वर्षीय पुत्र कढिले ने किसी बात को लेकर सोमवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी रामलखन की पत्नी मिथलेश कुमारी (30) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी दशा गंभीर बनी हुई है।