फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे बिजली रही गुल

Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनुरक्षण में लगे करीब पांच घंटे, गर्मी में परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सीतापुर से छाउछ ट्रांसमिशन को जोड़ने वाली 132 केवीए लाइन का अनुरक्षण कार्य होने से शहर समेत कई इलाकों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस बीच उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दिन में करीब 11 बजे शुरू हुआ अनुरक्षण कार्य तीन बजे के बाद पूरा हो सका, तब जाकर बिजली सप्लाई बहाल हो पाई।
बरसात के दौरान बिजली लाइन को पहुंची क्षति और पुराने जर्जर तारों को बदलने के लिए सीतापुर से लखीमपुर के छाउछ ट्रांसमिशन को जोड़ने वाली 132 केवीए लाइन का अनुरक्षण कार्य दिन में करीब 11 बजे शुरू हुआ। इसके चलते छाउछ ट्रांसमिशन से जुड़े लखीमपुर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई ठप रही। अनुरक्षण कार्य करीब तीन बजे पूरा हुआ तब जाकर बिजली सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन

अधिक समय तक बिजली गायब न रहे, इसके लिए अनुरक्षण कार्य रोस्टरिंग के समय शुरू किया गया। लेकिन रोस्टरिंग कीसमय सीमा में काम पूरा नहीं हो सका। इसके कारण दो घंटे का शट डॉउन लेकर काम पूरा किया जा सका। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को न घर पर चैन मिला न घर के बाहर। लोगों का पूरा समय पंखा झलते बीता।
विज्ञापन

000000
ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ता परेशान
गोला गोकर्णनाथ। पड़ोस के गांव दतेली में एक माह से फुंके ट्रांसफार्मर के कारण उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। दतेली के दुष्यंत कुमार वर्मा, मोहम्मद अहमद, बनवारीलाल वर्मा, दामोदर प्रसाद, संकटा प्रसाद, अनिल कुमार वर्मा, सत्यदेव पांडे, रामसनेही वर्मा, श्रीराम वर्मा, शिवरतनलाल वर्मा, संजय कुमार आदि ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया कि गांव में 120 लाइट और कई पावर के कनेक्शन हैं। क्षमता से कम का ट्रांसफार्मर होने के कारण आए दिन फुंक जाता है। जिससे कनेक्शन धारकों को बिजली का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता। ग्रामीणों की समस्या पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भी गांव में बड़ा ट्रांसफार्मर लगवाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें