फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में 117 लाख के निर्माण कार्य हुए स्वीकृत

Sat, 15 Jun 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
270 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा
ठेके पर रखे जाएंगे सफाई कर्मचारी
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नाला और मरघट रोड निर्माण के लिए 117 लाख रुपया व्यय किया जाना स्वीकृत किया गया। साथ ही नगर के वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए 270 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
नगर पालिका परिषद सभागार में पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत खुटार रोड पर नाला निर्माण के लिए 90लाख रुपया व्यय किया जाना स्वीकार किया गया। अवस्थापना विकास निधि से मरघट रोड के निर्माण के लिए 27लाख रुपया स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार लाने और वार्डों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए हर वार्ड में चार सोलर लाइटें लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था सही न होने पर चिंता व्यक्त की गई और दुरुस्त सफाई के लिए ठेके पर सफाईकर्मी रखे जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि से क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाने के लिए 270 लाख का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजना तय किया गया। ताकि नगर के वार्डों का समुचित विकास हो सके। इस मौके पर ईओ शंभू कुमार, प्रधान लिपिक राजेश वाजपेयी, नगर पालिका परिषद के सदस्य पंकज गुप्ता, सहाना राईन, द्वारिका रस्तोगी, काशी विश्वनाथ तिवारी, आशीष अवस्थी, भोली गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें