पसगवां। थाना क्षेत्र के निकट पसगवां माइनर में बीती रात एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। वह बाइक से एक बारात में शामिल होने हरदोई से पसगवां आ रहा था। बाइक समेत माइनर में जा गिरा, सुबह उसका शव एक किलोमीटर दूर अशोक के खेत के पास माइनर में मिली।
माइनर में पडे़ शव की चर्चा से मौके पर पुलिस पहुंची। स्वदेश कुमार गुप्ता (45) निवासी आलूथोक हरदोई शनिवार को अपनी रिश्तेदारी पसगवां में रामदास गुप्ता के यहां बारात में शामिल होने बाइक से आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और उनकी मौत हो गई। रात में किसी को इस हादसे की जानकारी नहीं हुई। सूचना पर मृतक का लड़का सचिन व भाई राकेश घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।