फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदामऊ में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

Sun, 19 May 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार को लिया हिरासत में
विज्ञापन

अजान। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चांदामऊ में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दोनों ओर से ईंट पत्थर चले। गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चांदामऊ निवासी शरद यादव और राजेश अपने बाग में आम तोड़ रहे थे। आरोप है कि आम के टूटे पत्ते पड़ोसी के खेत में गिरने से वह मारपीट पर आमादा हो गया और अपशब्द कहता हुआ गांव पहुंचा। बाद में साथियों को लेकर पहुंचा। आरोप है कि इन लोगों ने शरद और राजेश के घर पर पथराव किया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया। विवाद की सूचना पर एसओ रामअवतार यादव, चौकी प्रभारी राजपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। बाद में एसडीएम एसपी सिंह और सीओ टीपी सिंह भी मौके पर गए और स्थिति पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें