पलियाकलां। क्षेत्रीय ग्राम गजरौरा देवीपुर में मंगलवार से शुरू हो रहे शतचंडी महायज्ञ के लिए सोमवार बड़ी संख्या में नंगे पैर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। वे यज्ञ स्थल से शारदा नदी तट तक गईं और वहां से पवित्र जल लाकर दस किमी दूर यज्ञ स्थल तक आईं। सिर पर जल कलश रखे श्रद्धालु महिलाओं की आस्था देखते ही बनती थी। इस मौके पर ओमप्रकाश, जय प्रकाश, माताप्रसाद, शांता प्रकाश, चंद्र प्रकाश, रानी, बबिता, सुनीता, आशा, उर्मिला, माया, रीता कुमारी आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।