उचौलिया। केबिल कटने से ठप हुआ कस्बे का टेलीफोन एक्सचेंज दस दिन बाद भी ठीक नही हो सका है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों टेलीफोन बंद पड़े हैं।
मालूम हो कि हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते चार मई को कस्बे के टेलीफोन एक्सचेंज की ओएफसी केबिल कट गई थी, इससे यहां मोबाइल, बेसिक फोन और ब्रॉडबैंड की सेवा ठप हो गई थी। दस दिन बीतने के बाद भी यहां की संचार सेवा बहाल नही हो सकी है। इस संबंध में बीएसएनएल के जीएम ने बताया कि केबिल की बजाय यूएचएफ से संचार सेवा बहाल की जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।