पलियाकलां। नगर के प्रमुख पाण्डे बाबा मन्दिर पर बाहर से आए मूर्तिकारों द्वारा देवी जी के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए मिट्टी भी बाहर से मंगाई गई है।
चैत्र नवरात्रि पर नगर के प्रमुख पूजा स्थल पाण्डे बाबा मन्दिर पर यज्ञ एवं प्रवचन का कार्यक्रम शुरू होगा। इस यज्ञ मंडप में रखने के लिए मिट्टी की देव मूर्तियां बनाने का काम इन दिनों जोरों पर है। बाहर से आए कई कलाकार इन मूर्तियों को तैयार करने में जुटे हुए हैं।