फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट दंपति समेत चार घायल

Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मुराउनपुरवा निवासी बाबूराम के बताया कि उसके घर के सामने खाली पड़ी कुछ भूमि है। आरोप है कि उस भूमि पर मंगलवार की सायं गांव के ही रामबली, शियाराम, सोबरन, गौरीलाल ने उसकी भूमि पर कब्जे की कोशिश की। आरोप है कि जब बाबूराम ने इसका विरोध किया तो लाठी, डंडों से लैस हो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे बाबूराम (50), उनकी पत्नी लौंगश्री (35), पुत्री रागिनी देवी (18) तथा संगीता (30) पुत्री संजय बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें