फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

141 प्रजातियों के पक्षी चिह्नित

Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। देलही बर्ड क्लब की ओर से पक्षी गणना का काम रविवार को मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग स्थित मछेछा ताल से शुरू हुआ अब तक141 प्रकार के पक्षी चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कर्तनिया घाट फाउंडेशन के सदस्य विक्रम तिवारी ने बताया कि मोहम्मदी क्षेत्र के कसराबल नरायनपुर, मछेछा, पसगवां में 105 सारस रईस अहमद ने चिह्नित किए।
सीतापुर में हरकीरत सिंह ने 81, फैजाबाद में सिद्धार्थ तिवारी ने 95 तथा हरदोई में रामचंद्र ने 111 प्रकार के पक्षी देखे। फैजाबाद में दुर्लभ प्रजाति का कामन क्रेन भी दिखाई दिया।
सबसे अच्छा रिजल्ट शाहजहांपुर के रोजा पावर प्लांट में देेखा गया यहां पांच हजार प्रवासी पक्षी चिह्नित किए गए। जिनमें ग्रेलेग जीज, कामन टील, मलार्ड, गारगेनी, टाबलर, रेड क्रसटेड पोटार्ड, कामन पोटार्ड प्रमुख हैं जो साइबेरिया, चीन तथा मंगोलिया से यहां आते हैं।
विज्ञापन

विक्रम तिवारी के साथ कर्तनिया फाउंडेशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री जसवंत सिंह कलेर रहे। जबकि उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी तकनीक सहयोग कर रहे हैं। नरोरा में इंडियन स्टीमर जितेन्द्र पांडे ने देखा।
विज्ञापन

श्री तिवारी का कहना है कि वन विभाग तथा जन सहयोग से यह काम संपन्न हुआ है। स्थानीय लोग भी पक्षी बचाने के लिए जागरूक हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें