लखीमपुर खीरी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री जितिन प्रसाद गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 दिसंबर को हरगांव स्थित अवध शुगर मिल गेट पर धरना देंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव अग्निहोत्री ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में बेहजम, मितौली, धौरहरा से तमाम किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।