फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक मरा, दूसरा जख्मी

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
आंख का आपरेशन कराकर बाइक से मोहम्मदी लौट रहा था
विज्ञापन

पलियाकलां। नेपाल के गेटा अस्पताल से आंख का आपरेशन कराने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे एक व्यक्ति की सामने से आ रही बाइक से टक्कर से मौत हो गई और बाइक चला रहा उसका साथी जख्मी हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

जिले की तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के गांव दुरहा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद कयूम अपने साथी 25 वर्षीय उमेश कुमार के साथ बाइक से पलिया आया था और यहां से नेपाल के गेटा गेटी अस्पताल जाकर आंखों का आपरेशन कराया था। बुधवार को आपरेशन के बाद दोनाें घर वापस जाने लगे। बाइक उमेश चला रहा था और कयूम पीछे बैठे थे। बताया गया है कि शाम करीब चार बजे के आसपास उनकी बाइक को सामने से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी और उसका चालक मय बाइक भाग निकला। टक्कर में कयूम को गंभीर चोटें आईं और उमेश भी जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां इलाज के दौरान कयूम की मौत हो गई। उसके शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। इधर, सूचना परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें