फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का नाटक रचने वाला दबोचा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद घर वालों को देदी थी अपहृत होने की झूठी सूचना
विज्ञापन

मैलानी/ लखीमपुर खीरी। पीलीभीत से बाइक से यहां आए एक युवक ने अपने अपहरण की बात घर वालों से कह दी। घर वालों ने उसके अपहरण का मुकदमा भी वहां दर्ज करा दिया। पीलीभीत से आई एसओजी टीम ने इस व्यक्ति को यहां से गिरफ्तार कर झूठे अपहरण की कहानी का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

पीलीभीत एसओजी के प्रभारी गणेश कुमार ने बताया कि पीलीभीत के कस्बा गजरौला निवासी युवक रामपाल शुक्रवार की सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। बाद में उसका अपने घर फोन गया कि उसका अपहरण कर लिया गया है और एक पांच मंजिला इमारत में कैद कर रखा गया है। रिपोर्ट दर्ज हो जाने पर पीलीभीत एसपी के आदेश पर एसओजी टीम ने सर्विलांस पर लगाए नंबर के आधार पर यहां छापामारी की। कस्बे के समीप नदी के किनारे उसकी बाइक खड़ी मिली। कुछ देर में वह बाइक उठाने आया तो उसको एसओजी टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ पर अपहरण की कहानी का झूठ सामने आया। पुलिस की एसओजी टीम उसे पकड़कर पीलीभीत ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें