फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक , एबीआरसी अनुपस्थित मिले

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एडी बेसिक ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा महेंद्र सिंह राणा और उनकी टीमों ने जिले की शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें दो एबीआरसी, एक प्रधानाचार्य और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। एडी बेसिक ने अनुपस्थित मिले सभी लोगों का एक दिन का वेतन काट दिया है तथा स्पष्टीकरण मांगा हैं।
विज्ञापन

एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने शुक्रवार को जिले की शिक्षण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया वे अपने साथ दो अन्य टीमें भी लाए थे, टीमों को दूसरे क्षेत्रों में भेजा। एडी बेसिक ने स्वयं नकहा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने नकहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां वार्डन बिना सूचना के अनुपस्थित थीं। इसके अलावा नकहा के एबीआरसी कौशलेंद्र कुमार तथा सरोज कुमार भी अनुपस्थित थे। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव गए। वहां प्रधानाध्यापिका सुमनलता तिवारी और शिक्षामित्र अजय कुमार अनुपस्थित थे। ऐडी बेसिक ने अनुपस्थित मिले सभी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है तथा एक दिन का वेतन काट दिया है। इसकेअलावा उन्होंने लगभग 11 और विद्यालय देखे हालांकि इन विद्यालयों में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने नकहा, ईसानगर व धौरहरा विकास खंडों का निरीक्षण किया। दो टीमों को भी निरीक्षण के लिए भेजा था इसमें पहली टीम ने फूल बेहड़, रमिया बेहड़ तथा धौरहरा के कस्तूरबा विद्यालय तथा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया है। पहली टीम ने दो दर्जन से अधिक विद्यालय देखे हैं जबकि दूसरी टीम ने गोला और बांकेगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया है। इन टीमों के लोगों ने अब तक निरीक्षण आख्या नहीं दी है। इनकी निरीक्षण आख्या के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें