फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों के ताले तोड़ कर चोरी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की रात घर पर नहीं थे गृहस्वामी
विज्ञापन

पलियाकलां। मोहल्ला टेहरा में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस इधर-उधर देखकर लौट आई। समाचार भेजे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

नगर के मो. टेहरा निवासी सेवानिवृत्त वन रेंज आफीसर श्याम किशोर बुधवार रात अपने मूल गांव बोझवा गए हुए थे। चोरों ने उनके थाना रोड स्थित मकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा करीब 50 हजार रुपये का जेवर सहित एक लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। इसी तरह इसी मोहल्ले में तहसीलदार आवास के निकट स्थित अनिल मिश्रा पुत्र राम लखन मिश्रा के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 60 हजार का सामान चुरा ले गए। पीड़ित श्री मिश्रा ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी हजारों की नगदी, कुछ जेवर व कीमती कपड़े सहित अनेक बर्तन पार कर दिए। सूचना पर पहुंचे दो सिपाही इधर-उधर ताकझांक कर चले गए। पिछले वर्ष भी चोर इनके घर से पानी की मोटर खोल ले गए थे। इसके अलावा इसी मोहल्ले की निवासी शिक्षामित्र गुड़िया का ताला तोड़कर चोर करीब 70 हजार कीमत का घर का सामान बटोर ले गए थे। अब तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें