फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जुलूस निकाला, प्रदर्शन

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में किसानों पर पुलिस फायरिंग की निंदा
विज्ञापन

गन्ना मूल्य निर्धारण न होने पर किया गुस्से का इजहार
पलियाकलां। क्षेत्र के किसानों ने महाराष्ट्र में किसानाें पर पुलिस द्वारा गोली बरसाने के खिलाफ जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। गन्ना मूल्य निर्धारण न होने पर भी गुस्से का इजहार किया।
क्षेत्र के गन्ना किसान टाइगर्स कृषक क्लब के बैनर तले एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकाला। जुलूस में किसान महाराष्ट्र में अपनी मांग कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाने और दो किसानों की मौत की निंदा करते हुए वहां के पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही साथ अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारण न होने पर भी नाराज दिखे और इसके खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। जुलूस भीरा रोड से स्टेशन रोड होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा और वहां प्रधानमंत्री को संबोधित तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पेराई सत्र आरंभ होने को है और राज्य सरकारें अभी तक गन्ना मूल्य का निर्धारण नहीं कर पाईं हैं। इससे कृषक असमंजस में है और शरद कालीन गन्ने की की बुआई नहीं कर पा रहा है। कहा गया है कि सरकार रंगराजन समिति की सिफारिशों को लागू करने जा रही है जो किसानाें के विपरीत है। यदि क्षेत्र आरक्षण समाप्त हो गया तो गन्ने की फसल खेतों में ही खड़ी रह जाएगी। मिलें अपनी मर्जी से खरीद करेंगी और अपनी मर्जी से खरीद बंद कर देंगी। दो किश्तों के गन्ना मूल्य भुगतान प्रशभन पर मिलें दूसरी किश्त का भुगतान करने में गलत हथकंडे अपनाएंगी और बचत दिखाना असंभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष शेर सिंह शेखों, महामंत्री अरविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष जीवन सिंह, विकास कपूर, रिंटू शर्मा, जगदीश लाल श्रीवास्तव, अवतार सिंह, भगवती पाल, रामनरेश, संतोष कुमार, परमजीत सिंह, मंगला, होशियार सिंह, देवेंद्र सिंह, राम निवास यादव, रंजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह आदि तमाम किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें