फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक पांच को

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मतदान भी होगा
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों को नोटिस के माध्यम से दी सूचना
लखीमपुर खीरी। मितौली ब्लाक प्रमुख अमिता जायसवाल के खिलाफ कुछ दिन पूर्व लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक व मतदान कराने को पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है। डीपीआरओ योगेंद्र कटियार ने बताया कि एसडीएम मोहम्मदी की अध्यक्षता में मितौली ब्लाक सभागार में बैठक होगी। इसमें भाग लेने को सभी 94 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी कर सूचना दी गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सपा सरकार बनने के बाद से ही बसपा समर्थित ब्लाक प्रमुखाें के खिलाफ सपा समर्थकों ने मोर्चा खोल रखा है। इस कड़ी में अब तक लखीमपुर सदर ब्लाक, बांकेगंज ब्लाक की तत्कालीन महिला ब्लाक प्रमुख रामरती गौतम व कुसुमा देवी को हटना पड़ा है। हालांकि फूलबेहड़ ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन इसमें सपाई सफल नहीं रहे थे। पांच दिसंबर को मितौली ब्लाक में होने वाली बैठक में सपा विधायक सुनील कुमार उर्फ लाला समेत उनके समर्थकाें की प्रतिष्ठा दांव पर है। तो इसके बाद बेहजम ब्लाक प्रमुख को हटाने की कोशिशें तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें