फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के घर हुई चोरी का खुलासा, रिवाल्वर बरामद

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना का मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, तलाश जारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजापुर निवासी लेखपाल महेंद्र प्रताप सिंह के घर से दिनदहाड़े चोरों द्वारा उड़ाई गई हजारों की नगदी, जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर मामले में चोरों की तलाश में पिछले कई दिनों से खाक छान रही पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लग गई। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ उसके कब्जे से चोरी गया रिवाल्वर भी बरामद किया है। जबकि चोरी का मुख्य अभियुक्त उसका एक और साथी फरार बताया जा रहा है।
शहर कोतवाल नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आठ नवंबर को राजापुर निवासी श्री सिंह के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोर घर में रखी उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, करीब 45 हजार रुपये की नगदी, जेवर सहित लाखों का सामान चुरा ले गए थे। घटना के दिन घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। उसी दिन रात में घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दिनदहाड़े रिवाल्वर सहित लाखों की चोरी का था, सो पुलिस इस घटना के खुलासे को लेकर खासी चिंतित थी।
विज्ञापन

कोतवाल के मुताबिक पहले तो उन्होंने पुलिस रिकार्ड में मौजूद इस तरह की वारदात करने वालों को टटोला, लेकिन उनसे कुछ सुराग नहीं मिला तो शंका के आधार पर उन्होंने मोहल्ले के ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू की। पूरे एक सप्ताह बाद घटना के आरोपियों का सुराग लग गया। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने राजापुर निवासी अरुण कुमार को आज खीरी रोड स्थित एक बगिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने लेखपाल का लूटा गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

राजापुर पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि उसका दूसरा साथी मोहल्ले का ही किशन फरार है। पुलिस ने बताया कि वही इस घटना का मास्टरमाइंड है तथा चोरी के जेवरात व करीब 40 हजार रुपये उसी के पास है। उसकी तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें