फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन ब्लाक प्रमुख हटाने की मुहिम शुरू

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लामबंद हुए जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। निघासन के ब्लाक प्रमुख को हटाने के लिए जिला पंचायत सदस्य लामबंद होने लगे हैं। ब्लाक के कई जिला पंचायत सदस्यों व सपा नेताओं ने सोमवार को सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक आरए उस्मानी से मिलकर ब्लाक प्रमुख की शिकायत की और उनको पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने में सहयोग करने की मांग की।
निघासन ब्लाक के दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व विधायक आरए उस्मानी से मिलकर आरोप लगाया कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्व विधायक से ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आरए उस्मानी ने बताया कि निघासन ब्लाक प्रमुख को हटाए जाने के संबंध में एक बैठक पिछले दिनों हो चुकी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष शशांक यादव, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी व गुरप्रीत सिंह जार्जी शामिल हुए थे। इसमें तय किया गया कि अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भूमि विकास बैंक के जिला अध्यक्ष, निसार महलूद,गया सिंह, केके वर्मा धनी राम मौर्य, राम समुझपाल, राखन पाल, श्वेता, शीला देवा, अनीश अंसारी, शफीक अहमद, अनवार, सरवन, केशवराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें