फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार लोगों को दीक्षा दी गई

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। द बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) की जिला शाखा का डॉ. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज कमलापुर में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन बौद्ध धम्म सम्मेलन व दीक्षा समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुत्रवधू मीरा ताई यशवंतराव अंबेडकर थीं।
इस कार्यक्रम में तीस बौद्ध भिक्षुओं ने देश के कई प्रदेशों व जिलों से आए करीब पांच हजार से अधिक बौद्ध उपासकों व कार्यकर्ताओं को बौद्ध धम्म की दीक्षा प्रदान की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल आसरे बौद्ध, राष्ट्रीय महासचिव जयसेन बौद्ध, केंद्रीय प्रशिक्षक एमडी सरोदे, महिला प्रशिक्षक कावेरी ताई, बिजय कांबले, एके बौद्ध व राजा बख्श ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरबी बौद्ध ने की। इस मौके पर मुलई प्रसाद, निर्भय कु मार, जैनल बौद्ध, एसके नीरज, ईश्वरदीन मित्रा, शिवराम गौतम, अयोध्या प्रसाद, परिक्रमा प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश चंद्र नागर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें