फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों पर गबन की रिपोर्ट

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। ब्लाक क्षेत्र के गांव अमेठी में मनरेगा के 1.60 लाख रुपये के घपले के मामले में जिला पंचायत सदस्य और तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में मनरेगा के कार्यों की जांच कराए जाने पर अमेठी गांव में संयुक्त खाते से निकाले गए 1.60 लाख रुपये में 80 हजार नगद और 80 हजार रुपये के चेक से गड़बड़ी बताई गई है। यह धनराशि इलाहाबाद यूपी बैंक शाखा से निकाली बताई गई है। बीडीओ रामसमुझ ने इस मामले में तत्कालीन प्रधान और अब जिला पंचायत सदस्य रामभूषण त्रिवेदी और तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी रामचंद्र अवस्थी को नामजद करते हुए थाने में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि जिला पंचायत सदस्य रामभूषण त्रिवेदी इसे राजनीतिक विद्वेष के कारण की गई कार्रवाई कह रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें