फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड दफ्तर को हटाने की कवायद हुई तेज

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर को खाली कराने के लिए गृहस्वामी ने किया मुकदमा
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जमीन दिलाई उस पर भी विवाद गहराया
नए आशियाने की तलाश में जुटे होमगार्ड कमांडेंट
लखीमपुर खीरी। आंनद टाकीज रोड पर स्थित होमगार्ड कमांडेंट दफ्तर को हटाने के लिए गृहस्वामी ने मुकदमा कर रखा है। वहीं मकान खाली न होने पर विधान परिषद में प्रश्न उठ गया है, जिससे होमगार्ड विभाग में खलबली मच गई है। विभाग की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं, बल्कि जिला प्रशासन द्वारा दिलाई गई नजूल की जमीन पर भी विवाद उठ खड़ा हुआ है और मामला कोर्ट तक पहुंचा है।
विज्ञापन

बता दें कि होमगार्ड दफ्तर आनंद टाकीज रोड स्थित जनार्दन प्रसाद टंडन के मकान में लंबे अर्से से संचालित हो रहा है। कुछ समय पूर्व गृहस्वामी जनार्दन प्रसाद टंडन ने होमगार्ड दफ्तर को खाली कराने के प्रयास शुरू किए थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मकान से दफ्तर नहीं हटाया। लिहाजा गृहस्वामी ने मुकदमा दायर कर दिया है। हाल ही में इस मामले के विधान परिषद में उठने से विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया है। जिला कमांडेंट श्रीकृष्ण वर्मा को दूसरा भवन तलाश कर दफ्तर को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्थाई कार्यालय बनाने के लिए मिली नजूल भूमि पर भी विवाद उठ खड़ा हुआ है और मामला कोर्ट में पहुंच गया है। नजूल भूमि पर ओयल कस्बा निवासी किरन गुप्ता ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया है। उन्होंने इसमें अपनी जमीन का कुछ हिस्सा होने की बात कही है। जिला कमांडेंट होमगार्ड श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि इन मामलों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। दफ्तर को स्थानांतरित करने के लिए भवन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें