महेवागंज। बैंक शाखा से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक किसान के 65 हजार रुपये उचक्के ने बाइक की डिग्गी से पार कर दिए। घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई है।
गांव मुकुंदा निवासी रामनरेश ने सोमवार को इलाहाबाद बैंक से 65 हजार रुपये निकाले थे। रामनरेश ने रुपये से भरी बैग बाइक की डिग्गी में रख ली। इसके बाद वह एक दुकान पर कीटनाशक खरीदने लगा। वापस लौटकर डिग्गी खोलकर दवा रखी तो बैग गायब मिला। उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।