सिल्वर सिटी में स्मार्ट क्लासेज शुरू
गोला गोकर्णनाथ। कोटवारा रोड स्थित सिल्वर सिटी एकेडमी में स्मार्ट क्लासेज शुरू हो गई हैं। हाईटेक पढ़ाई से बच्चों को काफी लाभ होगा।
सिल्वर सिटी एकेडमी में शुरू हुए स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन निरंकारी प्रमुख कश्मीर सिंह खुराना और प्रबंधक डॉ. हरमोहन सिंह खुराना ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य सचेंद्र शुक्ला ने बताया कि वीडियो प्रोजेक्टर एवं कंप्यूटर के माध्यम से हाईटेक शिक्षा प्रणाली की शुरुआत उनके स्कूल में शुरू की गई है। स्मार्ट क्लासेज की सुविधायुक्त नगर का पहला स्कूल होने का गौरव एकेडमी को हासिल हुआ है। यही नहीं जिले केे कुछ चुनिंदा स्कूलों में ही अब तक स्मार्ट क्लासेज शुरू हो सकी हैं। उन्होंने बताया कि यहां कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों को जल्द समझ में आने के साथ ही बस्तों का बोझ कम होगा।
इस अवसर पर अवधेश सिंह, शिक्षक नवीन मिश्रा, सचिन मिश्रा, आनंद प्रकाश शुक्ला, राधा त्रिवेदी, निधि, नेहा, शालिनी, पुरुषोत्तम गौतम, रहनुमा सहित अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।